Salman Khan’s New Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने 17 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था। शर्टलेस फोटो में अपने 6 पैक-एब्स चमकाते हुए सलमान खान ने इस पोस्ट में ‘अकेले और तन्हा’ होने की बात कही थी। सलमान खान के इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स ने कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। 60 वर्षीय अभिनेता की पोस्ट ने तुरंत सबका ध्यान खींचा था। लोगों को लगने लगा था कि क्या सच में सलमान खान अकेलेपन जूझ रहे हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद अब सलमान खान ने क्लियर कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं, जैसा लोग सोच रहे हैं। सलमान खान ने बताया कि इतनी बड़ी फैमिली और शानदार दोस्त होते हुए वो अकेले कैसे हो सकते हैं?
वायरल पोस्ट पर सलमान खान ने दी सफाई
सलमान खान ने नए पोस्ट में स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि किस तरह लोगों ने उनके कैप्शन का गलत मतलब निकला। उन्होंने लिखा, ‘अरे यार मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा हूं। जब मेरे पास इतना बड़ा अमेजिंग परिवार और दोस्त हैं तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं और जब मेरे पास आप लोग हो, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं। मैं हमेशा बड़ा रहूंगा आपका शुक्र है। कभी-कभी लोगों के साथ रह कर पक जाता हूं, इसलिए कभी कभी खुद के लिए समय चाहिए होता है, बस…इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज बना दिया, मम्मी पूछ रही है, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार।’ कई हसीनाओं को सलमान खान ने किया था डेट
सलमान खान आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजेबल बैचलर हैं। 60 साल की उम्र में सलमान खान भले ही किसी को डेट नहीं कर रहे हैं लेकिन अपने अब तक के करियर में उनका कई टॉप हसीनाओं संग रिलेशनशिप रहा है। संगीता बिजलानी से लेकर कैटरीना कैफ सहित कई एक्ट्रेसेस को सलमान खान ने डेट किया था। हालांकि उनके दिल के सबसे करीब ऐश्वर्या राय थीं। जब ऐश्वर्या से सलमान खान का ब्रेकअप हुआ तो वो चीजें झेल नहीं पाए थे लेकिन धीरे-धीरे अभिनेता ने खुद को संभाला। कहा जाता है कि सलमान खान इस समय यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं।










































