पदमेश न्यूज़, बालाघाट। जिले में बढ़ते सड़क हादसे के बीच गुरूवार की देररात, ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ठाकुरटोला और मगदर्रा के बीच तेज रफ्तार डंपर वाहन ने मोटर सायकिल चालक युवक को टक्कर मार दी। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक का नाम थाना लामता ग्राम नरसिंघा निवासी 22वर्षीय उमेश पिता दीपचंद बोपचे बताया गया है।इसी बीच, रास्ते से गुजर रहे विधायक मधु भगत ने इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को देते हुए टक्कर मारकर फरार हुए वाहन चालक पर कार्यवाही की बात कही। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके शव का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। तो वही इस पूरे मामले की जांच नवेगांव पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है
शादी में शामिल होने भरवेली जा रहा था उमेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंघा निवासी उमेश, बिजली विभाग में ठेका श्रमिक के तौर पर सर्विस लाइन खींचने का काम करता था,बताया गया कि वह गुरुवार शाम शादी में जाने के लिए अपने घर से ग्राम भरवेली के लिए निकला था, जानकारी के मुताबिक जब वह मगरदर्रा के पास पहुंचा तभी एक अज्ञात डंपर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौका स्थल से वाहन लेकर भाग गया। उधर अज्ञात डंपर की चपेट में आने से उमेश बोपचे की मौके पर मौत हो गई।इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया ,इसी बीच राह से गुजर रहे विधायक ने मधु भगत ने मामले की सूचना प्रशासन और पुलिस को देते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई किए जाने की निर्देश दिए।
पीएम के बाद सौपा गया शव, जाच में जुटी पुलिस
उधर घटना के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया।जहां रात्रि अधिक होने के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार की सुबह अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी कर किया गया। वही शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के सपोर्ट किया गया है।










































