Israel-Iran War: युद्ध के बीच Air India का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के बीच चलेंगी 78 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स

0

Israel-Iran War: इजायल-ईरान युद्ध का बेहद बुरा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से भारत की तरफ मिडिल ईस्ट क्षेत्र के देशों में जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स और उधर से भारत आने वाली फ्लाइट्स संचालित नहीं हो पा रही। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसी बीच एयर इंडिया एयरलाइन (Air India) ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि 10 मार्च से 18 मार्च के बीच यूरोप और अमेरिका के लिए 78 अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जाएंगी।

एयर इंडिया के मुताबिक, मौजूदा हालात में कई रूट्स पर उड़ानों की उपलब्धता कम हो गई है। ऐसे में अतिरिक्त उड़ानों के जरिए यात्रियों को ज्यादा विकल्प और सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कदम खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत भरा होगा जो अमेरिका और यूरोप की यात्रा करना चाहते हैं।

इन रूट्स पर चलेंगी अतिरिक्त उड़ानें

दिल्ली – न्यूयॉर्क (JFK)

दिल्ली – लंदन (हीथ्रो)

मुंबई – लंदन (हीथ्रो)

दिल्ली – फ्रैंकफर्ट

दिल्ली – पेरिस (सीडीजी)

दिल्ली – एम्स्टर्डम

दिल्ली – ज्यूरिख

दिल्ली – माले

दिल्ली – कोलंबो

एयर इंडिया का कहना है कि इन अतिरिक्त उड़ानों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को टिकट उपलब्धता में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। खासकर यूरोप और अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मिडिल ईस्ट के लिए फ्लाइट्स कैसे मैनेज कर रहीं एयरलाइंस?

बता दें कि भारत ने खाड़ी देशों के लिए उड़ानों में सीमित रूप से बदलाव किए हैं। कुछ रूट पर उड़ानें फिर से शुरू की गई हैं, जबकि कुछ अब भी अस्थायी रूप से बंद हैं।

अकासा एयर 8 मार्च को जेद्दा के लिए सीमित उड़ानें चलाएगी, जबकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखे हुए हैं। सुरक्षा और एयरस्पेस संबंधी प्रतिबंधों के चलते कई मार्गों पर अतिरिक्त यानी नॉन-शेड्यूल उड़ानें भी चलाई जा रही हैं, ताकि फंसे हुए यात्रियों को प्राथमिकता देकर वापस लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here