अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम ‘इश्क जालिम है’ का आगाज किया है! बॉलीवुड सिगर अंसारी मोहसिन के गाए गए गाने और लिखे गए इस वीडियो एल्बम को खूब प्यार मिल रहा है। ये वीनस ओरिजिनल्स यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।
इस वीडियो एल्बम में पहली बार एक्ट्रेस अदिति शर्मा और एक्टर हम्द खान लीड रोल में हैं। वीडियो में अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अंसारी मोहसिन के गाए गए गाने ‘इश्क जालिम है’ ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है और इस पर व्यूज की बारिश हो रही है।
गाने में दिखा गजब का डांस भी
100 वीडियो एल्बम का निर्देशन कर चुकीं डायरेक्टर रिदम सनाढ्य ने इसका भी निर्देशन किया है, जिन्होंने अपने काम से इस वीडियो एल्बम को और भी खास बना दिया है। रिदम सनाढ्य ने बताया की अदिति बहुत ही मंझी हुई कलाकार हैं, उनके साथ शूट करना काफी आसान रहा, उन्होंने इमोशनल सीन में जान डाल दी, और किरदार को बखूबी निभाया, एक्टर हम्द भी काफी मेहनती कलाकार हैं।










































