अनिश्चितकाल तक ईरान की घेराबंदी जारी रख सकते हैं’, नेवल ब्लॉकेड पर हेगसेथ का बड़ा बयान

0

Pete Hegseth : ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका जब तक चाहे ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रख सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पनामा सिटी में मीडिया से बातचती में अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि इलाके में अपने पोतों की जगह बदलते हुए अमेरिका अपना नौसैनिक नाकेबंद जारी रख सकता है।

होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण-ट्रंप

यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर ‘पूरी तरह नियंत्रण’ है और ईरान के साथ रणनीतिक जलमार्ग को फिर से खोलने को लेकर बातचीत अटकी होने के बीच अमेरिका इसे ‘बनाए रखेगा’। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी तरह नियंत्रण है। मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे! हमारी नौसैनिक नाकेबंदी को हर कोई ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।’

‘ईरान केवल बात करता है, कार्रवाई नहीं’

ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान का सैन्य ढांचा बुरी तरह कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत ‘अल्लाह की स्तुति हो!’ जैसे शब्दों के साथ किया। उन्होंने कहा, ‘उनके पास सिर्फ फेक न्यूज और 300 प्रतिशत महंगाई है और यह बदतर होती जा रही है! ईरान सिर्फ बातें करता है और कोई कार्रवाई नहीं करता। अब वह मध्य पूर्व का दबंग नहीं रहा। अल्लाह की स्तुति हो!’ हालांकि, ट्रंप के इन दावों के तुरंत बाद ईरान ने उन्हें खारिज कर दिया। तेहरान ने कहा कि रणनीतिक जलमार्ग अभी भी बंद है और तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक उसकी शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here