‘अमेरिका में पूर्व मेयर सीक्रेट चीनी एजेंट’ सदर्न कैलिफोर्निया की एलीन वांग ने कोर्ट में कबूला गुनाह, हो सकती है 10 साल की जेल

0

वॉशिंगटन: अमेरिका में एक पूर्व मेयर चीन की ‘सीक्रेट एजेंट’ निकली हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर एलीन वांग ने चीनी सरकार के एक अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का अपना गुनाह कबूल किया है। इसी महीने मेयर पद से इस्तीफा देने वाली एलीन ने कोर्ट के सामने यह माना कि उन्होंने चीनी अधिकारियों की तरफ से बीजिंग के पक्ष में लेख शेयर किए थे। ऐसा करते समय उन्होंने अमेरिकी सरकार को जानकारी नहीं दी थी, जो कानून के तहत जरूरी था।

एलीन ने लॉस एंजिल्स की एक फेडरल कोर्ट में शुक्रवार को गुनाह कबूला है। कोर्ट ने उनके कबूलनामे के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। कोर्ट 6 अक्टूबर को सजा सुनाएगा। सजा सुनाए जाने तक एलीन को 25,000 अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड पर रिहा किया गया है। इस केस में एलीन वांग को 10 साल तक की जेल और तीन साल तक निगरानी में रहने की सजा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here