नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में कोई टारगेट सेफ नहीं दिख रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले खेलते हुए 264 रन बनाने के बाद भी पंजाब किंग्स से हार गई। मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रन बनाने के बाद भी हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स ने राजस्थान के खिलाफ 229 रनों का टारगेट चेज किया। आईपीएल के टॉप-5 सबसे बड़े रन चेज में तीन इसी सीजन के हैं।
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने एक्स अकाउंट पर आईपीएल में हो रहे रनचेज की वजह से लिखा, ‘आजकल आईपीएल में, पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 350 रनों की जरूरत होती है।’10 बार चेज हो चुके 200+ के टारगेट
आईपीएल 2026 में अभी तक 41 मैच हुए हैं। इस दौरान 10 बार टीमें पहले बैटिंग करते हुए 200 या उससे ज्यादा का रन बनाकर हार चुकी हैं। यह आईपीएल का रिकॉर्ड भी है। अभी सीजन में 33 मुकाबला बचे ही हुए हैं। 2025 में 74 मैचों में 9 बार 200 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ था। इन दोनों सीजन को मिलकर 200 से ज्यादा के हुए हुए 19 रनचेज में सिर्फ 5 ही आखिरी ओवर तक गया है।









































