आजीविका मिशन के अधिकारी को विधायक ने लगाई फटकार

0

नगर मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में २२ फरवरी को बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी से कहा कि नियमानुसार कार्य करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलवाये। साथ ही आजीविका मिशन के द्वारा गत दिवस शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। जिसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक को न देकर अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न करवाया गया था। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने आजीविका मिशन के अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी तरह के शासकीय कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए और प्रोटाकॉल के तहत क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए परन्तु आपके द्वारा हमेशा प्रोटोकाल का उल्लघन करते हुए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम करवाये जा रहे है और क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को महत्व नही दिया जा रहा है जो कि गलत है। यदि इस तरह की घटना दोबारा होती है तो वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही। जनपद में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर, जनपद सीईओं चंदरसिंह मंडलोई, प्रभारी तहसीलदार सुरेश उपाध्याय, पांढरवानी सरपंच अनीस खान, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति लालबर्रा अध्यक्ष अनिल शर्मा व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाऊराम गाड़ेश्वर सहित विभागीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी बारी-बारी से दी गई। साथ ही विधायक श्रीमती अनुभा मुंंजारे ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर कहा कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समूचे विधानसभा क्षेत्र का सर्वागीण विकास करना चाहते है जिसमेें सभी विभागों के अधिकारियों की सहभागिता आवश्यक है, जनता की समस्याओं का समाधान करें और यदि कार्य करने में किसी तरह की परेशानी होती है तो हमें अवगत करवाये उसका समाधान किया जायेगा लेकिन विकास कार्य की गति निरंतर बढ़ती रहनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here