आटा, मैदा और रवा में 400 रुपये क्विंटल की तेजी

0

गेहूं के भाव में लगातार तेजी होने से इसका असर फ्लोर मिल कर उत्पाद पर भी पढ़ने लगा है। पिछले एक माह में आटा, मैदा और रवा के रेट में लगभग 400 रुपया क्विंटल की तेजी आई है। इसके कारण अब बिस्कुट, पाव, ब्रेड और फ्लोर मिल उत्पाद से बनने वाले सभी उत्पाद काफी महंगे होंगे।
बाजार में व्याप्त चर्चाओं के अनुसार सरकार 15 से 20 लाख टन फ्लोर मिल के उत्पाद के निर्यात की अनुमति सरकार दे सकती है। इस चर्चा के बाद बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।कहा जा रहा है कि दीपावली तक 2000 रुपया प्रति क्विंटल तक की तेजी फ्लोर मिल के उत्पाद पर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here