हर वर्ष भादो मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला हरछठ का त्यौहार जिले भर में महिलाओ द्वारा बड़े ही आस्था भाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सुबह इस नाम पर श्रंगार कर हर छठ का व्रत रखा और पूजा अर्चना की उसके बाद दोपहर के समय में सामूहिक रूप से महिलाओं ने एकत्रित होकर हरछठ की पूजा की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु और समृद्धि की कामना के लिए उपवास रखती है। हरछठ के त्यौहार के संबंध में जानकारी देते हुए व्रतधारी महिला श्रीमती संगीता राहंगडाले ने बताया कि यह हरछठ का त्यौहार संतान की सुख समृद्धि तथा उनके जीवन में सुख शांति रहे इस कामना के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार भादो मास में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाते हैं इस त्योहार में महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखा जाता है।