करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिला की फोटो पोस्ट कर उस पर अश्लील, आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्द लिखकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी राज तुरकर ग्राम उमरी काटी थाना रावनवाड़ी जिला गोंदिया महाराष्ट्र निवासी है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
हट्टा पुलिस के मुताबिक 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी राज द्वारा इंस्टाग्राम पर महिला की फोटो पोस्ट कर उसे रिश्तेदारों एवं परिचितों तक पहुंचाया जा रहा था तथा स्टेटस और हाइलाइट्स के माध्यम से अशोभनीय सामग्री प्रसारित की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत आईटी एक्ट की धारा 67 एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी। राज को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के ग्राम उमरी काटी से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को 19 अप्रैल को न्यायालय बालाघाट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बालाघाट भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रजेगांव निरीक्षक कौशल सूर्या, थाना प्रभारी हट्टा अविनाश सिह राठौड़ प्रधान आरक्षक द्वारिकानारायण दुबे, प्रधान आरक्षक राजेश पटले, आरक्षक विष्णु प्रताप, आरक्षक राकेश पंचेश्वर एवं महिला आरक्षक कविता खोब्रागढ़े का सराहनीय योगदान रहा।
हट्टा पुलिस की अपील
हट्टा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अवैध गतिविधि पाए जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।










































