ईडी के सामने संजय राउत की पेशी, 1,034 करोड़ के पात्रा चाल भूमि घोटाले में हैं आरोपी

0

 महाराष्ट्र का सियासी घमासान थम गया है। हालांकि प्रदेश के आगे के घटनाक्रम पर भी देश की नजर है। आज की दूसरी बड़ी खबर महाराष्ट्र से ही है जहां संजय राउत को ईडी के सामने पेश होना है। शरद पवार को भी इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा है, जिसे एनसीपी सुप्रीमो लव लेटर बता रहे हैं। मानसून का असर विभिन्न राज्यों में देखने को मिल रहा है। कई शहरों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। वहीं उदयपुर में कन्हैयारलाल की हत्या के बाद तनाव बरकरार है। कन्हैयालाल के हत्यों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। धर्म-समाज में आज जगन्नाथ रथ यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश-वासियों की इसकी बधाई दी है। यहां पढ़िए देश-दुनिया की 1 जुलाई 2022 (Top News 1 July 2022) की बड़ी खबरें

मुंबई के पात्रा चाल मामले में शिवसेना नेता संजय राउत ईडी के सा्मने पेश हुए हैं। ईडी ने राउत को समन भेज कर एक जुलाई को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था। उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत को दूसरा समन भेजा था। ईडी ने 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल भूमि घोटाले मामले में एक जुलाई को संजय राउत को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पर राउत ने कहा, मैं शुक्रवार को ईडी कार्यालय जाऊंगा और उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा। ईडी ने सोमवार को पुणे के कारोबारी अविनाश भोसले को डीएचएफएल, यस बैंक मामले में हिरासत में लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here