नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में मेले के लिए झूले लगाने आए चार मजदूर घायल हो गए। जिनमे एक मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल से आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां मैदान में जोरों पर चल रही थीं। नागपुर के ठेकेदार वहीद सेठ के माध्यम से छिंदवाड़ा और नागपुर से आए मजदूर पिछले दो दिनों से वहीं रुककर झूले लगाने का कार्य कर रहे थे। 30 मार्च को सुबह भी सभी मजदूर अपने काम में लगे हुए थे।तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा।हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मधुमक्खियों के डंक से चार मजदूर घायल हो गए।जबकि एक मजदूर की हालत अधिक बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती मजदूर बबलू यदुवंशी पिता रतन यदुवंशी 24 ग्राम पोनाखेरी जिला छिंदवाड़ा निवासी बताया गया है।अन्य घायल मजदूरों को नागपुर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। जिला अस्पताल में भर्ती बबलू यदुवंशी का इलाज जारी है।









































