बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री लगातार राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी को ने रविवार को झाड़ग्राम का दौरा किया। वहीं, झाड़ग्राम में अचानक पीएम ममोदी सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। पीएम मोदी का काफिला रुकते ही वहां अचानक लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पीएम मोदी झालमुड़ी के दुकान पहुंचे। वहां उन्होंने झालमुड़ी बनवाया, मौके पर जुटे कुछ बच्चों को खिलाया, साथ ही खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया।
दुकानदार ने क्या-क्या कहा?
बता दें कि जिस दुकानदार ने पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाया, उनका नाम दीपक कुमार है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,”पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाने के बाद कहा कि उन्हें यह बहुत पसंद आई। उन्होंने मेरा नाम पूछा और यह भी पूछा कि मैंने किस स्तर तक पढ़ाई की है। वे वहां 10 मिनट तक रुके रहे, और बच्चे भी उनके साथ थे। मुझे पता नहीं था कि वे आएंगे।”










































