फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को उरुग्वे और साउथ कोरिया के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। पूरे मैच में उरुग्वे हावी रही। उसने 8 शॉट गोल की ओर मारे, वहीं साउथ कोरिया ने 5 शॉट लगाए। ग्रुप-H का यह पहला ही मुकाबला था। ग्रुप का अगला मुकाबला पुर्तगाल और घाना के बीच होगा। ड्रॉ के बाद दोनों टीम को 1-1 पॉइंट मिला।
उरुग्वे ने चांस गवाए
उरुग्वे ने गेम में बढ़त बनाने की पूरी कोशिश की। टीम ने गोल की तरफ कुल 10 शॉट मारे और 57% समय बॉल रखी, लेकिन गोल करने में नाकाम रही। प्लेयर्स फिनिश करने में नाकाम रहे, आगे तक बॉल ले जाने के बावजूद वे बॉल को सही दिशा नहीं दे पा रहे थे। इस कारण उनकी तरफ से कोई गोल नहीं हुआ।
साउथ कोरिया का डिफेंस मजबूत
साउथ कोरिया अटैक में कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन उन्होंने डिफेंस सॉलिड रखा। उरुग्वे ने 10 शॉट तो मारे लेकिन इसमें से सिर्फ 1 शॉट ही टारगेट पर गया, क्योंकि साउथ कोरिया का डिफेंस मजबूत था। उन्होंने उरुग्वे के स्ट्राइकर्स को जगह बनाने का मौका ही नहीं दिया जिस कारण प्लेयर्स को शॉट लेने का ज्यादा समय नहीं मिला।









































