अपने बड़बोले अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही लंदन में विंबलडन का फाइनल मैच देखने पहुंचीं। यहां उनकी मुलाकात मार्वल स्टार टॉम हिडलस्टन से हुई, जो लोकी के किरदार के लिए मशहूर हैं। उर्वशी का ठिकाना नहीं था। वह टॉम हिडलटन के साथ बात करती नजर आईं और अपनी गपशप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लेकिन इस पर यूजर्स ने एक्ट्रेस की फिरकी ले ली और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टॉम हिडलस्टन से मुलाकात का वीडियो शेयर किया। वीडियो में उर्वशी एक्टर से हाथ मिलाती हैं, मुस्कुराती हैं और फिर कुछ देर बात करती हैं। वीडियो शेयर कर उर्वशी ने लिखा, ‘विंबलडन 2026 फाइनल की शाम सचमुच यादगार रही। दुनिया के सबसे मशहूर टेनिस स्टेज पर यानिक सिनर और अलेक्जेंडर ज़्वेरेव के बीच जबरदस्त मुक़ाबला देखने को मिला। यानिक सिनर को शानदार जीत के लिए और दोनों चैंपियंस को लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए बधाई। टॉम हिडलस्टन के साथ एक शानदार दोपहर गुजरी।’










































