NEET पेपर लीक पर CJP प्रोटेस्ट और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा में पास हो गया है। शिक्षा व्यवस्था में अमूल-चूल परिवर्तन को लेकर देश के रहनुमा जहां कड़े कानून बनाने की तैयारी में हैं, वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक लंबे-चौड़े पोस्ट में मोदी सरकार को जरूरी सुझाव दिए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के आंदोलन के समय से ही हिंदी और तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर लगातार आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस (AI) को एजुकेशन मॉडल के लिए सबसे बड़ा खतरा और दुश्मन बता रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने इसे एजुकेशन पॉलिसी का हिस्सा बनाने की मांग की है। 64 साल के RGV ने लिखा है कि छात्रों को परीक्षा हॉल में अपनी पसंद के AI टूल ले जाने की इजाजत होनी चाहिए। परीक्षा इस आधार पर होनी चाहिए कि वे कितनी तेजी से और कितनी क्रिएटिविटी से AI का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए हैं।
राम गोपाल वर्मा ने X पर दो पोस्ट्स किए हैं, जिनमें से एक का शीर्षक है ‘कॉकरोच का झुंड या भेड़ें?’ जबकि अपने दूसरे पोस्ट में सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए लिखा है, ‘AI सरकारों को खत्म कर देगा।’ वह लिखते हैं कि कैसे AI देश में प्रशासनिक अधिकारियों और आगे सांसद या विधायक की जगह लेकर भविष्य में चीजें बदल सकता है।










































