नगर मुख्यालय में स्थित डाक विभाग के कार्यालय में २ अगस्त को मृत्युदावा की राशि प्राप्त करने वाले परिजनों के द्वारा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ उपडाकपाल रामदयाल परते को ८ दिनों के अंदर क्लेम की राशि नही दिये जाने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। चर्चा में शिकायतकर्ता शरदकु मार मिश्रा ने बताया कि मेरे जीजाजी स्व. सचिन दुबे का आरडी खाता पोस्ट ऑफिस लालबर्रा में खोला गया था जो नियमित रूप से चालु था जिसकी राशि २२५०० रूपये है परंतु कोविड महामारी के चलते मेरे जीजाजी का निधन हो गया जिसके उपरांत हमारे द्वारा मृत्युदावा की २२५०० रूपये की राशि जमा है जिसका आरडी क्लेम किया गया है जो कि विगत एक़ वर्ष बीत जाने के बाद भी पोस्ट ऑफिस लालबर्रा में पदस्थ उप डाकपाल रामदयाल परते व सहायक पोस्ट मास्टर मूलचंद चौहान की लापरवाही के कारण नहीं मिल पा रही है। श्री मिश्रा ने बताया कि मृत्युदावा राशि नहीं मिलने के कारण हमें आर्थिक परेशानी हो रही है साथ ही जब पोस्ट ऑफिस से क्लेम की राशि पाने के बारे में संपर्क किया जाता है तो उनके द्वारा कहा जाता है कि सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा लालबर्रा द्वारा काम नही किया जा रहा है जब उक्त बैंक से संपर्क करने पर बैंक वालों का कहना आता है कि पोस्ट ऑफिस वाले हमारे पास नही आते है इस तरह विगत डेढ़ वर्ष से आरडी खाते की क्लेम राशि के लिए परेशान करने के साथ ही एक-दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। श्री मिश्रा ने बताया कि विगत एक वर्ष से पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगा रहे है जिससे मानसिक रूप से परेशान है और एक सप्ताह के अंदर आरडी क्लेम की राशि नही मिलने पर पोस्ट ऑफिस के सामने आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जायेगें जिसकी जवाबदारी बैंक प्रशासन की होगी।
लेम की राशि के लिए एक वर्ष से लगा रहे चकर – राज
राज मिश्रा ने बताया कि कोविड महामारी के चलते बड़े जीजा जी सचिन दुबे का निधन हो गया है जिनका पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता है और क्लेम की राशि के लिए विगत एक वर्ष पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगा रहे है परन्तु राशि नही मिली है और अधिकारी-कर्मचारी संतुष्टजनक जवाब भी नही देते है जिसके कारण मानसिक रूप से परेशान है साथ ही यह भी बताया कि एक सप्ताह के अंदर क्लेम की राशि नही मिली तो पोस्ट ऑफिस के सामने आत्महत्या जैसे कदम उठाया जायेगा जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इनका कहना है।
मृतक सचिन दुबे का पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता है जिनकी आरडी क्लेम की राशि के लिए प्रकरण तैयार हो चुका है परन्तु सैंट्रल बैंक से किस कारण से रूका हुआ है बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर जानकारी लेकर जल्द क्लेम की राशि प्रदान कर दी जायेगी।
रामदयाल परते
उप डाकपाल
पोस्ट ऑफिस लालबर्रा।









































