एमपी में अब सरकारी बसों का नया जमाना, 25 सितंबर से सड़क पर दौड़ेंगी, सीएम ने बसों में खुद देखीं सुविधाएं, नितिन गडकरी भी आएंगे

0

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी होने जा रही है। आज से प्रदेश की सड़कों पर सरकारी बसों का नया दौर शुरू होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बसों में जाकर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया, वहीं शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे..भोपाल: एमपी में करीब 21 साल बाद सरकारी लोक परिवहन सेवा की वापसी होने जा रही है। 25 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान से ‘ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा ‘ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और बसों में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इसे प्रदेश के परिवहन क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया।गांव से शहर तक सफर होगा आसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब परिवहन व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत किया जा रहा है। योजना के तहत अलग-अलग चरणों में हर नगर और हर जिले तक बस सेवा पहुंचाने की तैयारी है। इसमें ई-बसों के साथ अन्य सुविधायुक्त बसें भी शामिल होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, बस स्टॉप और बस स्टैंड जैसी व्यवस्थाओं को भी विकसित किया जाएगा।

5 लाख किमी से ज्यादा सड़कें, अब परिवहन सेवा का विस्तार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें हैं। सड़क नेटवर्क मजबूत होने के बाद अब सरकार लोक परिवहन के जरिए इन रास्तों को बेहतर यात्री कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का फोकस केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। गांवों और छोटे शहरों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।इंटरसिटी और इंट्रा सिटी दोनों तरह की बसें

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई परिवहन व्यवस्था मेंइंटरसिटी और इंट्रा सिटी दोनों तरह की बसें संचालित की जाएंगी। इससे शहर के भीतर आवागमन के साथ एक शहर से दूसरे शहर तक जाने वाले यात्रियों को भी विकल्प मिलेगा। बस संचालन की निगरानी और कंट्रोलिंग के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

देवस्थलों तक चलेगी लग्जरी बस सेवा

सरकार की योजना मध्यप्रदेश को दूसरे राज्यों के प्रमुख धार्मिक स्थलों से बस नेटवर्क के जरिए जोड़ने की भी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक लग्जरी बसों के जरिए जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, मथुरा और चार धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। यानी नई बस सेवा का दायरा केवल प्रदेश के शहरों तक नहीं रहेगा, बल्कि दूसरे राज्यों तक भी बढ़ाया जाएगा।ई-बसों पर भी रहेगा जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन सेवा में ई-बसों समेत अलग-अलग श्रेणी की बसों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। इससे शहरों में सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ाने के साथ आधुनिक बस सेवा विकसित करने की दिशा में भी काम होगा।

25 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय शुभारंभ

‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ 25 सितंबर यानी शुक्रवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होगा। मुख्यमंत्री ने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के शामिल होने की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी है।एमपी में 21 साल बाद लौटेगी सरकारी बस सेवा

मध्यप्रदेश में लंबे अंतराल के बाद सरकारी लोक परिवहन व्यवस्था को फिर शुरू किया जा रहा है। सरकार इसे प्रदेश की मौजूदा सड़क कनेक्टिविटी के साथ जोड़कर गांव, शहर, जिला और अंतरराज्यीय रूट का बड़ा बस नेटवर्क तैयार करने की दिशा में कदम के तौर पर देख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here