एमपी में कब आएगा मानूसन? बारिश पर अल नीनो का खतरा, मौसम को लेकर आईएमडी ने दिया बिग अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

0

भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस राहत के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों के लिए आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सूबे में 25 जून तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।


इन 22 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल ने आगामी दिनों में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं.येलो अलर्ट वाले जिले: भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा।

MP में मानसून की सुस्त चाल, 35% बारिश की कमी

सेवानिवृत्त मौसम विज्ञानी और जलवायु विश्लेषक शैलेन्द्र कुमार नायक के विशेष विश्लेषण के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस साल मानसून की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

– सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति पूर्वी मध्य प्रदेश की है, जहां बारिश का आंकड़ा सामान्य से 57 प्रतिशत तक कम है। आइए नजर डालते हैं बारिश के इस असमान वितरण पर जिलों में बारिश की स्थिति!

  • बालाघाट: -84% श्योपुर: +128%
  • मंडला: -80% नीमच: +111%
  • टीकमगढ़: -76% भोपाल: +106%
  • मैहर: -70% मुरैना: +89%
  • दमोह व अनूपपुर: -69%
  • अशोकनगर: +71%

खातेगांव में रिकॉर्ड 60 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान देवास जिले के खातेगांव में प्रदेश की सर्वाधिक 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रायसेन के बरेली में 28 मिमी, भोपाल के बैरसिया में 26.4 मिमी और छिंदवाड़ा के तामिया में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे वहां अच्छी ठंडक महसूस की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here