आखिरकार एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। मेकर्स ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म से प्रियंका की मंदाकिनी के रोल में झलक जारी की है, जिसे देख फैंस खुशी से नाच उठे हैं। प्रियंका इस लुक में एकदम निडर और रहस्यमयी लग रही हैं। उनके किरदार में कई लेयर्स होंगी, जो ‘वाराणसी’ की कहानी में ट्विस्ट लेकर आएंगी।
‘वाराणसी’ की रिलीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, पर तब तक एक-एक अपडेट पाने के लिए फैंस की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही फिल्म से महेश बाबू की राम के किरदार में एक तस्वीर लीक हुई थी, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। और अब प्रियंका का ‘वाराणसी’ से ऑफिशियल फर्स्ट लुक सामने है।










































