ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी मैच में भोपाल पर भारी पड़ी नागपुर

0

आल इण्डिया देवधर ट्राफी के ११ दिवस खेले गये क्वाटर फायनल में करीम स्पोट्र्स नागपुर ने अलीशा क्लब भोपाल को रोमांचक मुकाबले में ३ विकेट से पराजित कर  सेमीफाईल मे जगह पक्की की । इस दौरान अतिथि के तौर पर हम फाऊण्डेशन, स्नेह शक्ति फाऊण्डेशन एवं अमेह शक्ति महिला फाऊण्डेशन की मात शक्तियां सदस्य मौजूद रही। जिनमें श्रीमती स्मिता जायसवाल, डॉ. भारती सुराना, डॉ. जयश्री अरोरा, श्रीमती उषा अरोरा, श्रीमती निर्मला परियानी, श्रीमती पूनम झा, श्रीमती रीना खण्डेलवाल, श्रीमती अन्नु अग्रवाल, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती स्मिता आजाद, श्रीमती कुमुद जैन, श्रीमती अनिता आडे, श्रीमती भारती आडे, श्रीमती वैशाली डहरवाल, श्रीमती ज्ञानेश्वरी भोंगाडे, श्रीमती कुसुम नगपुरे, श्रीमती यामिनी त्रिवेदी, श्रीमती श्रुति पालेवाल, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती ममता बंसोड, श्रीमती कामिनी बिसेन, श्रीमती वर्षा सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी, मालती सोनी, लक्ष्मी पटले, पूनम गिडवानी एवं मोनी बिसेन सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रही। अतिथि सत्कार के पश्चात खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया। टॉस कराकर ससम्मान राष्ट्रगान कराया गया । इस दौरान सभी अतिथि सहित समस्त दर्शकों ने खडे होकर राष्ट्रगान को सम्मान दिया । भारत माता की जय के साथ मैच प्रारंभ किया गया । टॉस जीतकर अलीशा क्लब भोपाल ने पहले बल्लेबाजी चुनी और आदिल जहूर एवं राहुल सैलोर पारी की शुरूआत करने मैदान मे उतरे किन्तु यह जोड़ी ज्यादा कुछ नही कर पाई और राहुल सैलोर शून्य पर आउट होकर पैवेलियन लौट गये। वही प्रशांत सिंह ने मोर्चा सम्हाला और आदिल जहूर के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया । उसके बाद आदिल आउट हो गये और भोपाल की पारी निर्धारित २० ओवर भी नही खेल पाई और  १८.५ ओवर में पूरी टीम १५४ रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जिसमें आदिल भट ४३ रन, एब्रो बेहकम २३ रन एवं प्रशांत सिंग के २२ रनो का योगदान रहा । नागपुर की ओर से गेंदबाज करते हुए तौसीफ अहमद ने मात्र १ ओवर में ५ रन देकर २ महत्वपूर्ण विकेट लिया । जबकी पुहुप सिंग ३ ओवर ३२ रन २ विकेट, एवं आदित्य मस्की ४ ओवर ४१ रन देकर २ विकेट प्राप्त किये। करीम स्पोटर्स 155 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिसमें करीम स्पोटर्स नागपुर की शुरूआत अच्छी नही रही करीम नागपुर के सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी राबिन ० एवं मानव शर्मा १ रन ही बना पाये । पवन एवं विशाल मण्डलेकर ने संभल कर खेलते हुये मैदान के चारो ओर गेंद को बाउड्री लाईन के पार भेजा । दोनो के आउट होने के बाद करीम नागपुर की पारी लडखड़ा गई और बराबर अंतराल मे विकेट गिरते गये । जब लगने लगा कि भोपाल जीत जायेगी । तब क्रीज पर उतरे करीम एवं पुहुप सिंग ने तेज गति से रन बनाते हुए करीम ८ गेंद १५ रन एवं पुहुप ११ गेंद १९ रन बनाकर अपनी टीम को जिता दिया । इस प्रकार करीम स्पोटर्स नागपुर ने ३ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया । जिसमें पवन ४२ रन, विशाल मण्डलेकर २४ रन, कृष्णा २६ रन का विशेष योगदान रहा। अलीशा क्लब भोपाल के गेंदबाज आदिल ने ४ ओवर २१ रन 2 विकेट, आदिल जहूर ३.४ ओवर २५ रन २ विकेट एवं सज्जाद ४ ओवर ३४ रन २ विकेट प्राप्त किया । करीम स्पोटर्स नागपुर के कप्तान मोहम्मद करीम ने उस समय ८ गेंदों पर १५ रन बनाये जब उनकी टीम की हार लगभग तय हो चुकी थी । उन्हे मैन ऑफ दा मैच चुना गया । जिन्हे पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल सहित अन्य महिला अतिथियों के हस्ते श्री फर्नीचर के ओर से १००० हजार रूपये नगद प्रदान किया गया  टूर्नामेंट को सफल बनाने में देवधर के पूर्व खिलाड़ी राजेश परयानी, दीपक आड़े, डॉ. रविंद्र ताथोड़, अरविंद शुक्ला, पंकज वर्मा, रत्नेश मिश्रा के अलावा आयोजन समिति अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सचिव संतोष आड़े, कोषाध्यक्ष प्रबल जायसवाल, राहुल चौहान, तरूण मोहरकर, संजय बंटी मिश्रा, राजा चौरसिया, मिथुन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here