ओमीक्रॉन: ज्यादातर मरीजों ने की रात में नींद नहीं आने शिकायत ये हैं ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट बीए.5 के नए लक्षण

0

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूके में ओमिक्रॉन बीए.5 वेरिएंट के कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वेरिएंट से संक्रमित ज्यादातर मरीजों ने रात में नींद नहीं आने और सोते वक्त बहुत पसीना आने की शिकायत की है। ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के प्रोफेसर ल्यूक ओ’नील ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक आयरिश रेडियो स्टेशन को बताया, “बीए.5 वेरिएंट का एक अतिरिक्त लक्षण मैंने आज सुबह देखा…। रात का पसीना।”इस सवाल का जवाब देते हुए कि लोगों में ये नए लक्षण क्यों दिख रहे हैं?
प्रो ओ’नील ने कहा, “ये बीमारी थोड़ी अलग है, क्योंकि वायरस ने अपना स्वरूप फिर से बदल लिया है।” उन्होंने कहा, “हालांकि, इसमें कुछ इम्यूनिटी भी है। स्पष्ट रूप से टी-कोशिकाओं के साथ इम्यूनिटी बन रही है। इसी तरह आपका कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम और वायरस का स्वरूप थोड़ा अलग होने से मौत हो सकती है। अगर आपको रात में सोते वक्त खूब पसीना आ रहा है, तो सतर्क हो जाइए। अपना कोविड टेस्ट जरूर कराएं।” प्रो ओ’नील ने कहा, “बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप फुली वैक्सीनेटेड हैं और बूस्टर डोज भी ले लिया है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। अगर संक्रमण हो भी गया, तो बहुत हल्के लक्षण होंगे।”हालांकि,नई स्टडी से पता चला है कि इस वेरिएंट के खिलाफ कोविड-19 के टीके चार गुना अधिक प्रतिरोधी हैं।
इसका मतलब ये हुआ कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगाई है या बूस्टर डोज नहीं लिया है, उनके सब-वेरिएंट से संक्रमित होने की चार गुना ज्यादा आशंका है। जबकि अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 7.5 गुना अधिक है। साथ ही मौत होने की संभावना 14 से 15 गुना है। बीए.5 को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में फरवरी में खोजा गया था। उसी देश में बीए.4 की पहचान के एक महीने बाद इस सब-वेरिएंट की पुष्टि हुई। यहीं से ये दोनों सब-वेरिएंट दुनियाभर में फैले हैं। ब्रिटेन और यूरोप में इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
अमेरिका में भी इसके केस पाए गए हैं। बता दें कि भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट बीए.4 और बीए.5 के मामले सामने आए हैं। भारत में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बीए.4 और बीए.5 ने दस्तक दे दी है। ब्रिटेन में भी इस सब-वेरिएंट के केस आ रहे हैं। इस बीच ब्रिटेन की एक एजेंसी ने नए सब-वेरिएंट से संक्रमण के नए लक्षणों का पता लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here