पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी-लालबर्रा निवासी जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा के निवास स्थान में नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा के द्वारा २१ मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीराम भोयर एवं अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजन-अर्चन के पश्चात माल्यार्पण कर किया एवं श्रध्दांजली अर्पित कर नमन कर उन्हे याद किये। साथ ही उनके बताये मार्ग व आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन गाथाओं पर प्रकाश डालकर उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही। वहीं नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी कुशल नेतृत्व, स्वच्छ छवि व दूरदर्शिता के प्रतीक थे। जिनकी सोच थी कि भारत में समय बचे और यहां का युवा टेक्निकल क्षेत्र में आगे बढ़े और वर्तमान में कई तरह की टेक्नालॉजी का विस्तार हो चुका है। खासतौर से उन्हें टेक्नालॉजी के जनक के रूपमें हर युवा याद करते रहेगा इसलिए हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलकर पार्टी व देशहित में काम करना चाहिए।










































