कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ शुभारंभ

0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा की गई भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया गया है और इस अभियान के माध्यम से कांग्रेसियों के द्वारा भाजपा सरकार की नाकामियां को उजागर करने का कार्य किया जा रहा है। २६ जनवरी को लालबर्रा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लालबर्रा से शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाऊराम गाड़ेश्वर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधुसूदन शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी नगर मुख्यालय के निवासरत लोगों के घर-घर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति से अवगत करवाकर संगठन को मजबूत एवं भाजपा सरकार की १८ साल की नाकामियां के बारे में लोगों को बताकर उजागर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो माह तक चलेगा इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता क्षेत्रीयजनों के घर-घर दस्तक देकर लोगों को कांग्रेस की रीति-रीति और प्रदेश की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की जनविरोधी नितियों से लोगों को जागरूक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here