मध्यप्रदेश में नीमच, रीवा और सतना के बाद अब होशंगाबाद में क्रूरता से पिटाई का वीडियो सामने आया है। आदतन बदमाश हत्या के प्रयास का आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किन्नर की लात-घूसों पीटा। दूसरी जगह पर एक युवक की जूतों से बेहरमी से पिटाई की। मारपीट के वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद देहात पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने संबंधित आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेज दी है। हालांकि, किसी ने इस मामले की डर कर दोनों पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
दोनों घटना 23 अगस्त की होशंगाबाद की बताई जा रही। दोनों ही वीडियो में मारपीट करने वाला अपराधी अरुण कुमार है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। पहली घटना होशंगाबाद के ग्राम बुधवाड़ा की बताई जा रही है। हालांकि, घटनाथल की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। वीडियो में सफेद शर्ट पहने गले में भगवा रूमाल डाले अरुण कुमार और उसका साथी एक युवक की जूतों से जमकर पिटाई कर रहा है। पिटाई करते हुए युवक पैसों की मांग रहे हैं। तीसरा एक युवक मारपीट का वीडियो बना रहा है।
दूसरी घटना इटारसी रोड नेशनल हाईवे 69 पर स्थित रसूलिया रेलवे डबल फाटक की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अरुण किन्नर को लात-थप्पड़ से बार-बार बुरी तरह से मार रहा है। उसके बाल भी पकड़ रहा है। उसके साथ दो-तीन साथी और भी हैं। सभी ने मिलकर उसे पीटा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे अपराधी को पकड़ने के लिए टीम भेज दी है। जिन पर सख्त कार्रवाई होगी।

किन्नर को थप्पड़ और लात से पिटाई की।
जिला बदर का केस लंबित
टीआई अनूप सिंह नैन ने कहा भगवा गमछा डाला युवक अरुण कुमार मेहरा है। जो आदतन अपराधी है। हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। होशंगाबाद के अलावा बाबई थाने में केस दर्ज है। आरोपी का जिला बदर का प्रकरण भी भेजा जा चुका है। उस पर कार्रवाई लंबित है। दूसरे वीडियो में घटनास्थल की पुष्टि नहीं हो रही, लेकिन उसमें भी मारपीट करने वाला अरुण कुमार ही है। आरोपियों को पकड़ने टीम भेज दी है।
थाने में नहीं पहुंचे पीड़ित, पुलिस करेगी कार्रवाई
टीआई नैन ने कहा पिटाई के मामले में हमारे पास पीड़ित या कोई संबंधित व्यक्ति शिकायत लेकर नहीं आए है। हम पीड़ित किन्नर व युवक की जानकारी निकलवा रहे हैं। शिकायत नहीं होने पर पुलिस की तरफ से उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
लगातार घटनाएं बढ़ रहीं
15 दिन में सतना के नागौद और कोटर में बेहरमी से पिटाई का वीडियो सामने आए थे। नागौद में तो पीटकर युवक को आरोपियों ने थूक चटाया था। सागर में दो वीडियो पिटाई के सामने आ चुके हैं। नीमच में तो सबसे भयवाह घटना हुई थी। पिकअप में बांधक युवक को घसीट गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।










































