वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम मेहंदीवाडा निवासी 60 वर्षीय महिला ने कीटनाशक का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 60 वर्षीय हिरवन जमरे की मौत सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरवन जमरे निवासी महँदीवाड़ा ने रात के समय घर में सभी के साथ भोजन किया और अपने कमरे में चली गई जिस की तबीयत बिगड़ से देख उसके पति के द्वारा घर के लोगों को सूचना दी गई।
जिन्होंने तत्काल श्रीमती जमरे को शासकीय सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा उपचार प्रारंभ किया गया इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।










































