बिरसा थाने के ग्राम कचनारी स्थित कुए से एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई। बुधारी सुबेराम कामड़े 30 वर्ष ग्राम जंगलपुर मोहगांव जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ निवासी है। जिसकी कुएं में गिरने से मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बिरसा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छह-सात महीने से बुधारी कामड़े मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था और वह घूमते रहता था। 14 नवंबर को बुधारी कामड़े अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने नाना नानी के ग्राम कचनारी आया हुआ था। 17 नवंबर को बुधारी कामड़े घर से निकला था जो घर वापस नहीं आया। परिवार के लोग समझे कि बुधारी घूमते हुए रहता है वापस आ जाएगा। किंतु 18 नवंबर की शाम 6 बजे कचनारी में सत्यभामा गेडाम के कुएं में एक व्यक्ति की लाश पाई गई। जिसकी पहचान बुधारी कामड़े के नाम से की गई। इस व्यक्ति की घूमने फिरने के दौरान कुएं में गिरने से मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।










































