कॉलेज प्रबंधन पर अवैध तौर पर पैसों वसूली का आरोप !

0

नगर के बैहर रोड वार्ड नंबर 4 स्थित शक्ति विद्या मंदिर कॉलेज बालाघाट में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज प्रबंधन पर अवैध तौर पर पैसों की वसूली करने,उन्हें इंटर्नशिप एग्जाम से भगाने और उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

शिकायत को लेकर पहुंची छात्राओं ने बताया कि उनकी 3 वर्षों की पूरी फीस जमा होने के बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक्सट्रा पैसों की मांग की जा रही है वही एक्सट्रा पैसे ना देने पर छात्राओं का रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर उन्हें इंसाफ दिए जाने की मांग की है।

 छात्राओं का आरोप है कि पूरी फीस जमा करने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनसे 12 हजार  रु अतिरिक्त पैसों की मांग की गई।

 इस पूरे मामले को लेकर मोबाइल पर की गई चर्चा के दौरान शक्ति विद्या मंदिर कॉलेज प्राचार्या संगीता चौधरी ने छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा व बुनियाद बताया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here