क्या देखकर स्मार्टफोन खरीदते हैं भारतीय? Amazon के सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0

Amazon के Best in Tech Survey के मुताबिक, भारत में 82 फीसदी स्मार्टफोन खरीदारों के लिए AI फीचर्स अब फोन खरीदने का अहम फैक्टर बन चुके हैं।यदि आपसे पूछा जाए कि भारतीय यूजर्स फोन खरीदने से पहले क्या देखते हैं तो शायद आप इसका जवाब नहीं दे पाएंगे, लेकिन अमेजन के एक सर्वे में इसका जवाब मिल गया है जो कि चौंकाने वाला है। भारत में स्मार्टफोन खरीदने का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब ग्राहक केवल कैमरा, बैटरी या प्रोसेसर को ही प्राथमिकता नहीं दे रहे, बल्कि फोन में मिलने वाले AI फीचर्स भी खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर रहे हैं। Amazon के Best in Tech Survey के मुताबिक, भारत में 82 फीसदी स्मार्टफोन खरीदारों के लिए AI फीचर्स अब फोन खरीदने का अहम फैक्टर बन चुके हैं।

परफॉर्मेंस और स्पीड सबसे ज्यादा जरूरी

Amazon ने जुलाई 2026 में यह सर्वे किया था, जिसमें स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक्स की अलग-अलग कैटेगरी से जुड़े 40,000 से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं शामिल की गईं। सर्वे के मुताबिक, फोन खरीदते समय सबसे ज्यादा 87 फीसदी ग्राहक परफॉर्मेंस और स्पीड को प्राथमिकता देते हैं।

इसके बाद 79 फीसदी लोगों के लिए बैटरी लाइफ महत्वपूर्ण है, जबकि 77 फीसदी ग्राहक कैमरा क्वालिटी को खरीदारी का अहम आधार मानते हैं। इससे पता चलता है कि AI के बढ़ते प्रभाव के बावजूद फोन की बेसिक परफॉर्मेंस और बैटरी अभी भी ग्राहकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।AI में ये फीचर्स लोगों को आ रहे पसंद

सर्वे में AI फीचर्स को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 25 फीसदी लोगों ने कॉन्टेक्स्टुअल असिस्टेंस को सबसे पसंदीदा AI फीचर बताया। इसके जरिए स्मार्टफोन यूजर की जरूरत और स्थिति को समझकर रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकता है।

वहीं, 18 फीसदी ग्राहक जनरेटिव फोटो एडिटिंग को पसंद करते हैं। इसके अलावा 17 फीसदी लोगों ने विजुअल सर्च और 11 फीसदी ने एडैप्टिव बैटरी मैनेजमेंट को पसंदीदा AI फीचर बताया। इससे संकेत मिलता है कि ग्राहक AI को सिर्फ एक अतिरिक्त फीचर के तौर पर नहीं, बल्कि फोन के रोजमर्रा के इस्तेमाल का हिस्सा मानने लगे हैं।

बैटरी अभी भी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी कमजोरी

Amazon के सर्वे में बैटरी लाइफ को लेकर भी एक अहम बात सामने आई है। बैटरी न सिर्फ ग्राहकों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली खूबियों में शामिल है, बल्कि मौजूदा स्मार्टफोन में सबसे बड़ी कमी भी यही मानी जा रही है। 22 फीसदी लोगों ने बैटरी लाइफ को अपने मौजूदा फोन की सबसे बड़ी कमी बताया। इसके बाद 17 फीसदी लोगों ने कैमरा क्वालिटी और 12 फीसदी ने परफॉर्मेंस में सुधार की जरूरत बताई।

50 हजार से ज्यादा कीमत वाले फोन खरीदने का बढ़ा रुझान

सर्वे से यह भी पता चलता है कि भारतीय ग्राहक अब प्रीमियम स्मार्टफोन पर ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार हैं। हर तीन में से एक खरीदार अपने अगले स्मार्टफोन के लिए 50,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करने पर विचार कर रहा है।

इसमें 15 फीसदी लोग 50,000 से 75,000 रुपये के बीच का फोन खरीदना चाहते हैं, जबकि 17 फीसदी की नजर 75,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन पर है। हालांकि, 25,000 से 50,000 रुपये का सेगमेंट अभी भी सबसे बड़ा है और 42 फीसदी ग्राहक इसी कीमत वाले फोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, 19 फीसदी ग्राहक 15,000 से 25,000 रुपये के बीच और केवल 7 फीसदी लोग 15,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं।

दो साल तक फोन इस्तेमाल कर रहे ज्यादातर ग्राहक

सर्वे में भारतीय ग्राहकों की स्मार्टफोन अपग्रेड आदतों का भी पता चला। 54 फीसदी लोगों ने कहा कि वे अपने स्मार्टफोन को कम से कम दो साल तक इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 48 फीसदी लोगों ने अगले तीन महीने के भीतर अपना फोन अपग्रेड करने की योजना बताई। फोन खरीदते समय ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 47 फीसदी ग्राहकों ने रिव्यू और रेटिंग को महत्वपूर्ण बताया, जबकि 35 फीसदी लोगों के लिए कीमत और डील्स ज्यादा मायने रखती हैं।

recommended by

Herbeauty

Pose Tricks That Help Curvy Women Look Their Best

Learn more

AI में ये फीचर्स लोगों को आ रहे पसंद

लेटेस्ट न्यूज

cities

Agra News: आगरा ट्रॉली बैग मर्डर केस का कनेक्शन चेन्नई से जुड़ा, महिला का सिर मिला

world

Video: नेपाल में भोटेकोशी नदी में तबाही मचाने वाली बाढ़, मलेखु का पुल बहा, भयावह मंजर ने डराया; कई इलाके जलमग्न

business

Mutual Fund वाले स्टॉक्स में निवेश पर बोले, विजय मंत्री ‘शेफ पर भरोसा है, तो पूरा खाना खाएं’

lifestyle

Vedic Rakhi: गोबर-गोमूत्र से बन रहीं वैदिक राखियां, ‘गौमाता को राष्ट्रमाता’ बनाने के लिए सूरत में अनूठी पहल

cities

महिलाओं को सालाना 40 हजार, छात्राओं को लैपटॉप… चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव

entertainment

‘आप लकी हो’- Kiara Advani द्वारा फिल्म रिजेक्ट किए जाने पर Vignesh Shivan ने तोड़ी चुप्पी

health

H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच IMA का अलर्ट, घबराने से ज्यादा सुरक्षा पर दें ध्यान, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

viral

हड्डियां हैं या रबड़… छोटे से बच्चे ने किया ऐसा कठिन योगासन, देखकर थम गई सबकी सांसें, देखें Viral Video

Pradeep Pandey

प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।और पढ़ें

End of Article

प्रमोटेड कंटेंट

यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है

Snap On Smile Veneers

Bālāghāt: The Price (& Size) Of These Hearing Aids Might Surprise You

Hear.com

Living In Bālāghāt? Don’t Buy Hearing Aids Before Reading This

Hear.com

जब प्यार हार गया! बॉलीवुड की अधूरी लव स्टोरीज़ का सच

Herbeauty

इन 6 भारतीय महिलाओं की दुनिया हुई कायल

Herbeauty

इतिहास की सबसे चर्चित भारतीय राजकुमारियाँ

Herbeauty

पुरुषों को सुडौल महिलाएं क्यों लगती हैं आकर्षक?

Herbeauty

महिलाओं को सालाना 40 हजार, छात्राओं को लैपटॉप… चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी…

timesnowhindi.com

Big Cover, Just ₹24/day

HDFC Life

‘आप लकी हो’- Kiara Advani द्वारा फिल्म रिजेक्ट किए जाने पर Vignesh Shivan ने तोड़ी चुप्पी

timesnowhindi.com

आपकी नाभि खोलेगी आपकी पर्सनैलिटी का राज़! जानिए पूरा सच!

Herbeauty

Deadly Cobra Brings A Golf Game To A Shocking Halt

Brainberries

इन बाल कलाकारों ने कभी मचाई थी धूम, आज उनकी जिंदगी कैसी है?

Herbeauty

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने उम्र को भी दे दी है मात

Herbeauty

Secure More, Spend Less

HDFC Life

TVS Raider – Absolutely Wicked ABS

TVS

7 Scenes Actors Flat-Out Refused To Film

Brainberries

प्लस-साइज़ हैं? कैमरे के सामने कमाल दिखाने के आसान तरीके

Herbeauty

The Kardashian Fight That Shocked The World

Brainberries

AI-Powered German Hearing Aids – Available With 0% EMI Plans.

Hear.com

Subscribe to our daily Newsletter!Submit

संबंधित खबरें

Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

जापान से भारत तक बढ़ेगा टेक कनेक्शन, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांवWhatsApp में आया बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब चैट लीक होने का सवाल ही नहींखो गया है टीवी रिमोट? टेंशन न लें, आपका पुराना Android फोन करेगा रिमोट का पूरा कामC-DOT के 43वें स्थापना दिवस पर सिंधिया का ऐलान, ‘6G में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत’

  • Follow us :

Download App

Top Searches

Featured

Top Trends

Top Picks

Company

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited

Icon

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here