क्या सच में धुरंधर 2 से डर गए टॉक्सिक के मेकर्स? सामने आई बड़ी खबर

0
  • Toxic will not Be Postponed: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर ने धमाकेदार कमाई की है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धमाल मचाया कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए। अब सभी की नजरें धुरंधर के सीक्वल पर टिकी हुई है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि इसी दिन यश की मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिक भी रिलीज हो रही है। ऐसी खबर सामने आई थी कि मेकर्स मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते है। हालांकि नई रिपोर्ट में कुछ और ही जानकारी सामने आई है।
  • टॉक्सिक को लेकर आया अपडेट
  • साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोनअप्स’ मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है। पहले अफवाह थी कि इसे ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश से बचाने के लिए पोस्टपोन किया जाएगा, लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदलेगी। दोनों फिल्में 19 मार्च 2026 को एक साथ रिलीज होंगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला होगा। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स प्रमोशनल एक्टिविटीज को प्लान के अनुसार चला रहे हैं। फिल्म को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा, सिवाय नेपाल, जापान और चीन के।
  • बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
  • मेकर्स को फिल्म पर पूरा भरोसा है। इस साल फिल्म ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में 120 करोड़ का डिस्ट्रीब्यूशन डील किया, जो किसी नॉन-तेलुगु फिल्म के लिए पहला रिकॉर्ड है। यह डील कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन के लिए है।’टॉक्सिक’ यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है और गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट की है। फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट हुई है। इसमें कियारा आडवाणी आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। धुरंधर 2 को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here