परसवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भीकेवाड़ा में दो भाई को 3 लोगों ने लाठी कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिए । यह घटना 19 नवंबर को सुबह खेत में हुई। अधिक चोट लगने से घायल जितेंद्र पटले 36 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वही उसके बड़े भाई फागनलाल पटले को परसवाड़ा के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात छबीलाल ने जितेंद्र की खेत की उस जमीन से पानी ले जाकर जमीन गीली कर दिया था। रात्रि के समय जब जितेंद्र धान मिसाई के लिए मशीन लेकर आया तब मशीन उस खेत में फस गई।
बताया गया कि धान मिसाई को लेकर जितेंद्र ने मशीन और लेबर पैसा दे चुका था। 18 नवंबर को छबीलाल जब खेत आया तब उसे जितेंद्र खेत मे आया तब छबिलाल के बीच विवाद हो गया।
छविलाल ने फागन लाल को लाठी से मारपीट कर दिया। जब यह बात जितेंद्र को मालूम हुई तब वह खेत पहुंचा इस समय छबीलाल नहीं था।
तभी छबिलाल का भाई छत्रेश 2 गुंडों को लेकर खेत आया और जितेंद्र और उसके भाई फागन लाल को लाठी कुल्हाड़ी से मारपीट कर दिए और फरार हो गए ।
कुल्हाड़ी के वार से फागन लाल के दोनों हाथ की हथेली कट गई और जितेंद्र के सिर पीठ में चोट आई।
घायल दोनों भाई को 108 एंबुलेंस से परसवाड़ा का अस्पताल लाकर भर्ती किया गया जहां से अधिक चोट लगने से घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।










































