वारासिवनी जनपद पंचायत खैरलांजी में जरूरतमंदों को रविवार को सब्जी का वितरण किया गया। यह सब्जी का वितरण राकेश सेवाईवार के मार्गदर्शन में फेकनलाल डोहरे की उपस्थिति में किया गया।
विदित हो कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है जिसको देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा प्रदेश सहित क्षेत्र में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए लोगों से कड़ाई से लॉक डाउन का पालन करवा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण लोगों के काम धंधे और मजदूरी कार्य बंद है जबकि क्षेत्र के 75 प्रतिशत लोग मजदूरी पर निर्भर है और ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की है।









































