खोए हुए स्मार्टफोन को खोजने के लिए जरूरी है IMEI नंबर, जानें कैसे करें पता

0

स्मार्टफोन गुम या चोरी होने के बाद सबसे बड़ी टेंशन निजी जानकारी को सिक्योर रखने की होती है। मोबाइल पर ही हमारी अधिकांश जानकारी सेव होती है। डर रहता है कि उसका कोई गलत इस्तेमाल न कर लें। अगर आपका फोन भी खो गया है तो कुछ तरीके हैं। जिससे आप अपने हैंडसेट का पता लगा सकते हैं।

फोन में एक नंबर होता है। जिसमें मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) कहा जाता है। इससे खोए हुए स्मार्टफोन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस खास नंबर को पता लगाने के लिए क्या करना पड़ता है।

क्या है मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी?

मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी स्मार्टफोन का एक कोड होता है। सभी स्मार्टफोन के लिए 15 अंकों का एक नंबर जारी किया जाता है। इसी को मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी कहता जाता है। यह सीरियल नंबर ही हैंडसेट की पहचान होती है। इस अंकों से डिवाइस के मॉडल और निर्माता की जानकारी पता लगाई जा सकती है।

मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी पता कैसे करें?

अपने मोबाइल का IMEI नंबर पता लगाने के लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। इस नंबर को पता लगाने के लिए अपने फोन पर *#06# डायल करते ही आपके सामने IMEI नंबर आ जाएगा। जिन डिवाइस से बैटरी निकल जाती है, उनके पीछे नंबर लिखा होता है। कुछ स्मार्टफोन में ये नंबर सिम कार्ड ट्रे पर लिखा होता है।

IMEI नंबर पता करने का सबसे आसान तरीका मोबाइल का डिब्बा है। फोन के हर डब्बे पर मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी लिखा होता है। इसके अलावा डिवाइस की सेटिंग में नंबर होता है।

IMEI नंबर की जरूरत क्यों है?

IMEI नंबर मोबाइल के चोरी होने पर काम में आता है। इसके होने से फोन को ढूंढना आसान हो जाता है। साथ ही डिवाइस को ब्लॉक किया जा सकता है। मोबाइल की वारंटी पता करने के लिए यह नंबर जरूरी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here