बालाघाट. नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर ३३ गायखुरी वैनगंगा नदी तट पर स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने तीन नग चांदी के मुकुट चोरी कर ली। जिसकी सूचना मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने डायल ११२ को दी। सूचना मिलते ही तत्काल डायल ११२ मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दी गई। इस संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारी राकेश दौने ने बताया कि बुधवार की सुबह १० बजे तक मंदिर में ताला लगा हुआ था और भगवान के मुकुट भी थे। शाम करीब ५ बजे जब मंदिर में जाकर देखे तो ताला टूटा था और चोरी में उपयोग की गई लोहे की सरिया भी गेट के पास ही पड़ी थी। मंदिर के अंदर से भगवान सहस्त्रबाहु की बड़ी व छोटी दोनों मूर्ति के चांदी के मुकुट व भगवान दत्तात्रेय का चांदी का मुकुट नहीं था। अज्ञात चोरों ने मुकुट चोरी कर ली थी। जिसकी सूचना डायल ११२ को दी गई। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंची।
इस संबंध में बताया गया कि हर दिन सुबह व शाम करीब आधा एक घंटा मंदिर खोलकर पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर के गेट का ताला बंद कर दिया जाता है। मंगलवार की शाम को निशदिन की तरह भगवान मंदिर के सेवक गणेश दौने द्वारा मंदिर का ताला खोलकर पूजा अर्चना की गई। शाम करीब ७ बजे ताला लगाकर चले गये। दूसरे दिन बुधवार की सुबह मंदिर का ताला लगा हुआ था। लेकिन जब शाम करीब ५ बजे जब मंदिर खोलने पूजा करने गणेश दौने पहुंचे तो गेट थोड़ा खुला था और ताला टूटा हुआ था। गेट के पास ही लोहे की छोटी सरिया पड़ी थी। मंदिर के अंदर जाकर देखे तो भगवान सहस्त्रबाहु व भगवान दत्तात्रेय का मुकुट नहीं था। अज्ञात चोरों ने तीन चांदी के मुकुट चोरी कर ली।
बालाघाट। ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत ग्राम नैतरा में मंगलवार 28 अप्रैल की देर रात्रि को चोरों ने भगवान साईं मंदिर में निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें चांदी का मुकुट और दान पेटी चोर चुरा ले गए। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस को की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू करदी है।
जानकारी अनुसार, चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है वही ग्राम नैतरा की साईं मंदिर से चोरों ने रात्रि में ताला तोड़ा और फिर चांदी का मुकुट करीब 60 से 70 हजार रुपए का और दान पेटी को चुरा ले गए। यह घटना बुधवार की सुबह जब ग्रामीण भगवान साईं मंदिर में पूजा अर्चना करने गए तब यह घटना देखी गई। वही बताया जाता है कि नैतरा से करीब 2 किलोमीटर दूर लिंगा के पास सड़क किनारे किसान को दान पेटी मिली है लेकिन दान पेटी का ताला टूटा हुआ और पैसे निकाल लिए थे। फिलहाल, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।












































