गोंदिया रोड पर यात्री बस पलटी-कोई जनहानि नहीं

0

ग्रामीण थाना अंतर्गत गोंदिया रोड ग्राम खुरसोड़ी और कन्नड़ गांव के बीच यात्री बस पलट गई इस दुर्घटना में जनहानि नहीं होना बताया जा रहा है किंतु दो तीन यात्रियों को मामूली चोट आने की जानकारी मिली।

इस मामले में कहीं भी रिपोर्ट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि 13 जून को दोपहर में गोंदिया से बालाघाट की ओर आ रही है यात्री बस खुरसोड़ी और कन्नड़गांव के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है बता जा रहा है कि 2,3 यात्रियों को मामूली चोटें आई जिन्होंने अपना इलाज अपने स्तर पर प्राइवेट अस्पताल में करवा लिए हैं किंतु इस दुर्घटना की रिपोर्ट किसी भी व्यक्ति ने ग्रामीण थाना एवं जिला अस्पताल पुलिस चौकी में दर्ज नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here