गोरी रशियन गर्लफ्रेंड चाहते हैं पाकिस्तानी… रूसी महिला ने दिखाया पाकिस्तानियों का असली रूप, बताया कैसे करते हैं गिरी हरकत

0

पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति कितनी खराब है, इसका उदाहरण आए दिन देखने को मिल जाता है। पाकिस्तान में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरें मीडिया का हिस्सा बनती रहती हैं लेकिन अब पाकिस्तानियों की हरकत से विदेशी महिलाएं भी परेशान हो गई हैं। पाकिस्तानियों की कुंठा का ताजा शिकार एक रूसी महिला हुई है। रूसी महिला के साथ पाकिस्तानियों ने जिस तरह की हरकत की है, उसने साबित कर दिया है कि सिर्फ पाकिस्तान का पासपोर्ट ही नहीं दुनिया में बदनाम है, बल्कि वहां के लोगों की मानसिकता भी उतनी ही खराब है। रशियन लड़की को देखते ही पाकिस्तान के लोगों ने उसे जिस तरह परेशान किया है उसने पाकिस्तानी लोगों की असलियत सामने ला दी है। महिला ने वीडियो बनाकर अपने साथ हुई आपबीती बयान की है।

मैसेज भेजकर मांगते हैं रूसी गर्लफ्रेंड

टिकटॉक पर मौजूद रूसी महिला ने वीडियो बनाकर बताया है कि पाकिस्तानी उसे किस तरह मैसेज भेजकर अपनी कुंठा दिखाते हैं। महिला ने बताया कि पाकिस्तान के लोग उसे मैसेज करके रूसी गर्लफ्रेंड दिलाने की बात करते हैं। महिला ने पाकिस्तानियों को ऐसा न करने की सलाह दी और कहा कि उन्हें दूसरी महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए। महिला ने कहा, “ये क्या है कि आप लोग मुझे संदेश भेजते हैं कि मुझे रूसी लड़की दिला दीजिए। प्लीज, दूसरे देश की महिलाओं का सम्मान कीजिए।”

पाकिस्तानियों को कहा बेवकूफ

महिला ने पाकिस्तानियों को सलाह दी कि इस तरह का व्यवहार न करें कि जैसे महिलाएं कोई गुलाम या वस्तु हैं। उसने कहा, “आखिर आप रूसी लड़की के साथ क्या करना चाहते हैं। आप मुझे मैसेज करके वीजा और रूसी लड़कियों के बारे में पूछते हैं। बेवकूफों की तरह से व्यवहार मत कीजिए।” महिला ने बताया कि वह पाकिस्तान का अच्छा पक्ष दिखाना चाहती है लेकिन पाकिस्तानी की हरकत ही इसे खराब कर दे रही है। पाकिस्तानी ऐसे गंदे कमेंट्स लिखते हैं कि पढ़ने वाला शर्म से डूब जाए।

महिला ने बताया कि उसने पाकिस्तान के हजारों लोगों के कमेंट पढ़ा है और अधिकांश में खराब और घटिया बातें ही लिखी हुई होती हैं। उसने कहा कि इस हरकत की वजह से उसे न जाने कितने लोगों को ब्लॉक करना पड़ा है और ऐसा ही रहा तो आगे भी करेगी। ये मेरे लिए और रूसी लोगों के लिए बहुत ही अपमानजनक है। आप लोग प्लीज मुझसे रूसी लड़की या गोरी लड़की के बारे में मत पूछिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here