ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल पर मारपीट करने का आरोप

0

बालाघाट नवेगांव ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल के विरुद्ध एक व्यक्ति ने थाने के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया। 13 फरवरी की रात 9:30 बजे करीब ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल द्वारा झूठी रिपोर्ट लिखवाने का आरोप लगाते हुए की गई मारपीट में घायल व्यक्ति जितेंद्र पिता राजाराम पटले 40 वर्ष ग्राम गोंगलई थाना ग्रामीण निवासी है जिसे ग्रामीण थाने की ही पुलिस द्वारा ही जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र पटले रेलवे विभाग में कर्मचारी है। गर्रा रेलवे फाटक में गेट कीपर के पद पर पदस्थ है। जितेंद्र पटले के बड़े भाई धनलाल पटले और योगेश नगपुरे ग्राम कोसमी निवासी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 13 फरवरी की रात 8 बजे ग्रामीण थाना के ग्राम कोसमी पीपल चौक में जितेंद्र पटले के बड़े भाई धनलाल पटले और योगेश नगपुरे के बीच खेत की भूमि को लेकर विवाद हो रहा था। योगेश नगपुरे ने अपने साथी कमलेश सूर्यवंशी के साथ धनलाल पटले से मारपीट की गई और चाकू मारने की कोशिश की गई थी। तभी धनलाल पटले ने अपने भाई जितेंद्र पटले को फोन किया और बुलाया और जितेंद्र पटले पीपल चौक कोसमी पहुंचे थे और विवाद को शांत करवाया। इसके बाद जितेंद्र पटले अपने भाई धनलाल पटले के साथ रिपोर्ट करने के लिए ग्रामीण थाना पहुंचे थे। ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने उनकी रिपोर्ट न लिखते हुए जितेंद्र पटले और उसके भाई धनलाल पटले को थाने में बैठा लिए। उसी समय योगेश नगपुरे ग्रामीण थाना पहुंच गया था। थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने योगेश नगपुरे के सामने थाने में जितेंद्र पटले उसके भाई धनलाल पटले पर झूठी रिपोर्ट लिखवाने का आरोप लगाते हुए। दोनों भाई को मारपीट कर दिए। जबड़े में चोट लगने लगने से जितेंद्र पटले थाने में गिर गया और बेहोश हो गये थे। मारपीट में घायल जितेंद्र पटले को रात्रि में थाना प्रभारी अमित अग्रवाल द्वारा ही जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती किया गया। ग्रामीण थाना में हुई इस घटना के दौरान जितेंद्र पतले के भतीजे अष्टय पटले सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। जिला अस्पताल पुलिस ने अष्टय पटले का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु घटनास्थल से संबंधित पुलिस थाना ग्रामीण भिजवा दी है।

थाने के अंदर मुझेऔर मेरे भाई को टी आई अमित अग्रवाल ने मारपीट किया गया-जितेंद्र पटले

जिला अस्पताल में भर्ती जितेंद्र पटले ने बताया कि कोसमी मैं योगेश नगपुरे और कमलेश सूर्यवंशी के द्वारा मेरे भाई को चाकू से मारने की कोशिश की गई थी। जिसके खिलाफ एफआईआर करवाने ग्रामीण थाना पहुंचे थे। जहां पर टी आई अमित अग्रवाल द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी गई और दोनो भाई को बैठाल कर रखा गया और योगेश नगपुरे को बुलाया गया था ।उसके सामने मुझे और मेरे भाई को मारपीट किया गया। मुझे जबड़े में चोट लगी मैं बेहोश हो गया था। उसके बाद मेरी मम्मी और दीदी को भी मारपीट किया गया। इस घटना को थाने में लगे कैमरों ने भी रिकॉर्ड हो गया है। मुझे टी आई अमित अग्रवाल ने ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती किये है।

जितेंद्र पटले के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई, आरोप गलत है-अमित अग्रवाल थाना प्रभारी ग्रामीण

ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने जितेंद्र पटले द्वारा मारपीट करने के लगाए गए आरोप को गलत बताया। उन्होंने पद्मेश न्यूज़ को दूरभाष पर बताएं जितेंद्र पटले के साथ किसी भी प्रकार के मारपीट नही की गई है। उसके विरुद्ध मारपीट के 8 अपराध दर्ज है और वह झूठी शिकायत करने का आदि है। कल रात वह अपने भाई धनलाल पटले के साथ योगेश नगपुरे के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने थाने के आया था। दूसरे पक्ष को भी तत्काल थाने बुलाकर पूछताछ की गई। किंतु जितेंद्र पटले की शिकायत झूठी पाई गई। उसके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here