बालाघाट ,कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ग्राम धापेवाड़ा में इसी ग्राम की व्यक्ति नरेंद्र पिता बालकदास राऊत 38 वर्ष ने किसी मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र राउत अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। जिसके परिवार में पत्नी निर्मला और15और 19 वर्ष के दो बेटे के अलावा पिता बालकदास राऊत है ।बताया गया है कि 24 मार्च को सुबह नरेंद्र राऊत काम पर गया था किंतु दोपहर में घर नहीं आया तब उसके पिता बालक दास बेटा आदर्श राऊत और विजय नगपुरे नरेंद्र राऊत को खोजे निकले नरेंद्र राऊत ग्राम के मंदिर में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। जिसे उठाकर घर लाए घर में नरेंद्र राउत ने दो-तीन बार उल्टी किया ।जिसमें से कीटनाशक की दुर्गंध आ रही थी घर में देखें घर में रखी कीटनाशक की दवाई की शीशी खाली पड़ी हुई थी ।पत्नी के पूछने पर नरेंद्र राउत ने कुछ नहीं बोला ।तब परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस से नरेंद्र राऊत को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती।










































