नगर के वार्ड नंबर 1 गौरीशंकर नगर के लोगों में बरसात चालू होते ही चिंता व्याप्त हो गई है क्योंकि रोड खराब होने के कारण यहां के लोगों को बरसात के समय में हर वर्ष भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या के कारण गौरी शंकर नगर के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस बार लोगों ने तय कर लिया है कि चुनाव से पहले सड़क निर्माण नहीं किया जाता है तो यहां के लोगों द्वारा आगामी समय में होने वाले नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
गौरी शंकर नगर में रहने वाले सभी लोगों का कहना है कि बरसात के समय में यहां इतना कीचड़ हो जाता है कि बच्चे स्कूल नहीं जा पाते यहां तक की कोई बीमार पड़ता है तो उसको दवाखाना ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी शिकायत मंत्री विधायक कलेक्टर सहित अन्य नेताओं को कई बार की जा चुकी है लेकिन यहां की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।









































