Aditi Sharma On Domestic Violence: हाल ही में अदिति शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी महज चार महीने में टूट गई थी।Aditi Sharma On Domestic Violence: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अचानक की चर्चा में आ गईं। अदिति ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि उनकी शादी महज चार महीने में टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास ससुर और ननद पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। अदिति ने अपने जिंदगी के इस चैप्टर पर हमेशा कम ही बोलना पसंद किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने टेली टॉक इंडिया/टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया है, जिसमें अदिति ने ससुरालवालों पर लगाए तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।अदिति शर्मा क्यों रहीं चुप?
अदिति शर्मा ने अपनी शादी और तलाक पर बताया कि जान-बूझकर चुप्पी साधे रखी क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करती हैं। अदिति ने कहा, ‘सच कहूं तो, कुछ हालात और फैसलों से उबरने में काफी समय लगता है। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि जो भी लड़के-लड़कियां ऐसी स्थितियों से गुजर रहे हैं, उन्हें जरूरी हिम्मत और अपने परिवार का साथ मिले और प्लीज, मेडिटेशन करें। मुझे लगता है कि इससे सच में मदद मिलती है।अदिति शर्मा ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत पर बोलीं
अदिति ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात क्यों नहीं की है। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह अभी भी खुद स्थिति को समझने की कोशिश कर रही हैं और हर चीज पर बात करने के लिए तैयार महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती क्योंकि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। मैं अभी इन सब चीजों के लिए तैयार नहीं हूं।’ एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत की खबर उन्होंने लीक नहीं की थी।
घरेलू हिंसा के आरोपों पर बोलने से किया मना
अदिति ने बताया कि उन्होंने अभी इस स्टेज पर घरेलू हिंसा के आरोपों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात न करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा और न ही बाद में कुछ कहा, क्योंकि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। इसीलिए मैं अपनी भावनाएं अपने तक ही रखती हूँ।” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जिंदगी ऐसी ही है। आपको अपनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो, मैं बस वही कर रही हूं।’










































