चौथिया बारात जा रही बोलेरो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर :एक बाराती की मौत5 घायल

0

ठेमा के बीच तेज रफ्तार बेलगाम ट्रैक्टर ने बारातियों से भरी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई जबकि चालक समेत 5 लोग गंभीर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की रात ग्राम झांगुल से ग्राम कोसमी में हिरवाने परिवार के यहां बारात आई थी। लग्न के बाद 28 अप्रैल को दुल्हन की विदाई हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम के चलते कोसमी के हिरवाने परिवार अपने रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ दुल्हन को लाने के लिए चौथिया की बारात लेकर ग्राम झांगुल जा रहा था। रात करीब 9 बजे बोलेरो में चालक सहित 6 लोग सवार होकर पोगारझोडी से ठेमा के बीच पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। और चालक सहित 6 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को परसवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। वहा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की धर्मपाल पिता टुंडीलाल पटले 60 वर्ष ग्राम कोसमी परसवाड़ा निवासी बताया गया है।परसवाड़ा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। इनमें से एक घायल को बालाघाट नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में इलाज 4 घायलों को भर्ती किया गया। जिनमे लक्ष्मीकांत पिता आत्माराम पटले41 वर्ष, रोहित पिता चेतराम उइके 43 वर्ष, चैतराम पिता नब्बूलाल विश्वकर्मा 33 वर्ष और बुलेरो चालक संकेत पिता मुरलीधर शरणागत27 वर्ष ग्राम किन्ही परसवाड़ा निवासी शामिल है।परसवाड़ा पुलिस ने 29 अप्रैल को मृतक धर्मपाल पटले का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोके से फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here