छतरपुर में कुदरत का अद्भुत नजारा… 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

0

छतरपुर। जिले के लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अनोखी घटना ने सभी को चौंका दिया है। एक महिला ने एक ऐसे नवजात को जन्म दिया है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं।कंजॉइन्ड ट्विन्स’ का है मामला

डॉक्टरों ने बताया कि यह एक दुर्लभ ‘कंजॉइन्ड ट्विन्स’ का मामला है। गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे थे, लेकिन एक बच्चे का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं हो सका और उसका धड़ नवजात के पेट से जुड़ गया, जिससे यह अनोखा रूप सामने आया।अजूबे की चर्चा जोरों पर

जन्म के समय बच्चे का वजन लगभग 3 किलोग्राम था। अस्पताल में इस अजूबे की चर्चा जोरों पर है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम इस नवजात की निगरानी कर रही है। यह घटना न केवल चिकित्सा विज्ञान के लिए एक चुनौती है, बल्कि मानवता के लिए भी एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इस अनोखे जन्म ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कुदरत के खेल कितने अद्भुत और रहस्यमय हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here