छोटी कुम्हारी में सियार का हमलाखेत में काम कर रहे दो कृषक घायल

0

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी कुम्हारी में मंगलवार शाम एक जंगली सियार ने दो कृषक पर हमला कर दिया। दोनों घायल कृषक दिनेश पिता पेडारी लाल डहारेऔर चंदूलाल पिता खुशियाली बिसाने का इलाज जिला अस्पताल बालाघाट में किया गया।

खेत में छिड़काव के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल की शाम 6:00 बजे ग्राम छोटी कुम्हारी निवासी कृषक दिनेश डहारे अपने खेत में रबी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। उनका खेत घर के पीछे ही स्थित है। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक सियार ने उन पर अचानक हमला कर दिया और पैर व जांघ में काट लिया।

घर लौट रहे दूसरे कृषक को भी काटा

सियार यहीं नहीं रुका। दिनेश पर हमले के बाद वह पास ही स्थित चंदूलाल बिसाने के खेत में पहुंच गया। उस समय चंदूलाल खेत से घर लौट रहे थे। सियार ने उन पर भी झपटकर पैर में काट लिया। चंदूलाल के चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े और शोर मचाकर सियार को भगाया। इसके बाद परिजन तुरंत दोनों घायल कृषको को लेकर जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाए। फिलहाल दोनों कृषको की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।ग्राम छोटी कुम्हारी में खेत घर से सटे हुए हैं और इन दिनों खेतों में रबी की फसल खड़ी है। शाम के समय हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here