आजकल लोग अपने टीवी के नीचे एल्युमिनियम फॉयल बिछाने लगे हैं। आमतौर पर एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल रसोई में खाना पैक करने के लिए होता है लेकिन यह एक बेहतरीन बैरियर के तौर पर भी काम करती है। यही वजह है कि इसे गाड़ी की चाबी, वॉलेट पर लपेटने के बाद अब टीवी के नीचे भी बिछाया जा रहा है।
दरअसल, एल्युमिनियम फॉयल को सिर्फ किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान से हटकर देखा जाए, तो यह एक रिफ्लेक्टिव इंसुलेशन और EMI शील्डिंग मटेरियल भी है। टीवी जैसे डिवाइस से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणों और ओवरहीटिंग से आसपास के इलेक्ट्रॉनिक्स को बचाने के लिए यह एक बेहद सस्ता और असरदार टेक-हैक साबित हो रहा है।
टीवी के नीचे एल्युमिनियम फॉयल बिछाकर आप फॉयल से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस कम कर सकते हैं, एंटीना के सिग्नल बूस्टर के तौर पर काम में ले सकते हैं और राउटर के Wi-Fi सिग्नल को कमजोर पड़ने से बचा सकते हैं।













































