ट्रक की टक्कर से टवेरा वाहन में सवार दो व्यक्ति घायल !

0

लालबर्रा मुख्यालय से १२ किलोमीटर दूर राज्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत कंजई व नेवरगांव ला. के बीच हुड़की के पास १५ नवम्बर की सुबह ६.३० बजे ट्रक एवं टवेरा चार पहिया वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

घटना में कार में सवार वार्ड नंबर 10 रजा मोहल्ला बालाघाट निवासी वसीम ३0 वर्ष एवं वसीम की नानी ६५ वर्षीय नसरीन बेगम घायल हो गई जिन्हे लालबर्रा अस्पताल में भर्ती किया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट निवासी ३० वर्षीय वसीम खान उ.प्र. से अपनी नानी के साथ टवेरा वाहन से बालाघाट की ओर आ रहा था तभी लालबर्रा की ओर से जा रहे ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम कंजई व नेवरगांव के बीच हुड़की के पास टवेरा वाहन को सामने से जबरदस्त टक्कर मारकर फरार हो गया और इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार वसीम खान व उनकी नानी ६५ वर्षीय नसरीन बेगम घायल हो गई एवं वसीम ड्राइवर की सीट में फस गया था।

जिसे मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने अंदर से निकालकर पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को तत्काल लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। ट्रक की जबरदस्त ट्रक से टवेरा वाहन के परखच्चे उड़ गये है।

पुलिस ने प्रार्थी वसीम खान की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला पंजीबध्द कर जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here