ट्रक पर सवार थे 140 बाराती, खंडवा जिले में पलटने से 100 से ज्यादा हुए घायल; 10 की हालत गंभीर

0

 खंडवा। बुरहानपुर जिले के ग्राम ढाबा से खालवा ब्लॉक के ग्राम चुनाखाल बारात लेकर जा रहा एक ट्रक शुक्रवार सुबह आड़ा खेड़ा के जंगल स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 100 से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में क्षमता से कहीं अधिक, करीब 140 से अधिक बाराती सवार थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे आड़ा खेड़ा जंगल के मोड़ पर ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here