ट्रैक्टर रोड किनारे पेड़ से टकराया- ट्राली से गिरने से एक व्यक्ति घायल

0

बालाघाट
बैहर थाना अंतर्गत बालाघाट रोड पर स्थित ग्राम गोहारा और पिपरिया के बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली में बैठे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है यह व्यक्ति महिपाल पिता मिस्टर मरावी 57 वर्ष ग्राम मोहबट्टा थाना बैहर निवासी है। जिसका इलाज जिला अस्पताल बालाघाट में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिपाल मरावी अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। जिसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। बताया गया है कि महिपाल ग्राम गोहारा में मकान बनवा रहा है। 20 अप्रैल को दोपहर में महिपाल अपने बेटे राकेश मरावी के साथ ग्राम मोहबट्टा से ट्रैक्टर ट्राली में घरेलू सामान लेकर ग्राम गोहारा जा रहे थे। ट्राली में महिपाल बैठा था और उसका बेटा राकेश मेरावी ट्रैक्टर चला रहा था। पिपरिया और गोहारा के बीच सामने से आ रहे 10 चक्का ट्रक को साइड देते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में बैठे महिपाल ट्रैक्टर ट्राली से उछलकर नीचे गिर गया सर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे डायल 112 से बैहर अस्पताल ले जाकर भर्ती किये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here