ट्विशा शर्मा की मौत मामले में हाई कोर्ट में समर्थ सिंह ने दायर की अग्रिम जमानत अर्जी, पुलिस ने घोषित किया इनाम

0

गिरफ्तारी से बचने हाई कोर्ट की शरण ली

वह अपराध दर्ज होने के बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम बढ़ाकर 30 हजार कर दिया है। समर्थ की अग्रिम जमानत भोपाल की कोर्ट से निरस्त हो चुकी है। इसलिए गिरफ्तारी से बचने हाई कोर्ट की शरण ली गई है।

याचिका खारिज के बाद अब स्वजन जबलपुर हाई कोर्ट जाएंगे

इधर भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के बहुचर्चित मामले सत्र न्यायालय से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका खारिज किए जाने के बाद अब स्वजन जबलपुर हाई कोर्ट जाएंगे।

केंद्र को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिख सकती है प्रदेश सरकार

उनसे मुलाकात में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मामले की सीबीआइ जांच पर पर सहमति जताई थी। ऐसे में, माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार जल्द ही केंद्र को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिख सकती है।

सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है

इस बीच, टि़्वशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह ट़्विशा पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। पुलिस ने इस ऑडियो को भी जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here