कटंगी थाना अंतर्गत वारासिवनी रोड जाम नाला के पास मोटरसाइकिल रोड डिवाइडर से टकराने से दो युवक घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से घायल कमलेश नेवारे 23 वर्ष वार्ड नंबर 24 सुरभि नगर बालाघाट निवासी की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
यह घटना 10 मार्च की रात्रि 2 बजे करीब हुई अन्य घायल युवक दुर्गेश पटले 19 वर्ष ग्राम सिंगौड़ी कटंगी निवासी को कटंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश पटले और कमलेश नेवारे दोनों अर्जुननाला कटंगी के सोनू दरवड़े के यहां डेकोरेशन का काम करते हैं। बताया गया है कि 10 मई को दुर्गेश और कमलेश नेवारे डेकोरेशन के काम से जराहमोहगांव गए थे। और अपना पूरा करने के बाद रात्रि 2 बजे दोनों दोनों मोटरसाइकिल से जराहमोहगाव से कटंगी वापस लौट रहे थे।
मोटरसाइकिल कमलेश चला रहा था। वारासिवनी रोड जाम नाला के पास मोटरसाइकिल रोड डिवाइडर से टकराने से दुर्गेश और कमलेश दोनों मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए ।
दोनों घायल को कटंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से अत्यधिक चोट लगने से घायल कमलेश नेवारे को जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।










































